6 जुलाई 2015 - 17:20
 इफ़्तार के वक़्त हुए विस्फोट में 44 की मौत, दर्जनों घायल।

नाइजेरिया में एक मस्जिद और खाने के होटल में इफ़्तार के वक़्त हुए दो बम धमाकों में कम से कम 44 लोग हताहत और 67 अन्य घायल हो गए।

नाइजेरिया में एक मस्जिद और खाने के होटल में इफ़्तार के वक़्त हुए दो बम धमाकों में कम से कम 44 लोग हताहत और 67 अन्य घायल हो गए।
यह दो धमाके नाइजेरिया के केन्द्र में स्थित जौज़ शहर में रविवार को इफ़्तार के समय हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि जिस समय मस्जिद में धर्मगुरु विभिन्न संप्रदायों के आपस में एकसाथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से रहने के विषय पर उपदेश दे रहे थे कि धमाका हो गया।  दूसरा बम धमाका शागालिंको नामक खाने के होटल में हुआ जहां मुसलमान राजनेता इफ़्तार के लिए इकट्ठा हुए थे।
जौज़ शहर में इससे पहले तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल आतंकी हमला कर चुका है। यह गुट 2009 से अबतक नाइजेरिया के अनेक क्षेत्रों में बम धमाकों और सशस्त्र हमलों की ज़िम्मेदारी ले चुका है।  ज्ञात रहे कि पिछले हफ़्ते नाइजेरिया के पूर्वोत्तर में बोको हराम के आतंकी हमलों में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 15 लाख नाजेरियाई नागरिक बोको हराम के हमलों के डर से चाड और कैमरून में पनाह लेने पर मजबूर हुए हैं।